kaushambi News : रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : prayagraj
कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में रविवार सुबह सगे बेटों ने अपनी रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिता को लोहे की राड से पीटकर मार डाला। मृतक रेलवे का सेवानिवृत्त कर्मचारी था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हत्यारा बेटा व उसका भतीजा खुद ही कोतवाली पहुंचे और कत्ल की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के पीछे जायदाद के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है।
सदर कोतवाली के मंझनपुर कस्बा स्थित गांधी नगर मोहल्ला निवासी बैजनाथ रेलवे कर्मचारी थे। रिटायरमेंट के बाद वह अपनी पत्नी पत्ती देवी व बेटी पूजा और छोटे बेटे नरेंद्र के साथ रहते थे। बड़े बेटे सुरेंद्र व वीरेंद्र की शादी हो चुकी है। वह दोनों अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। रिटायरमेंट के बाद बैजनाथ को अभी फंड आदि का पैसा नहीं मिला था। इसके अलावा उनके पास तीन बीघे खेत भी है। पैसे व खेत के बंटवारे को लेकर सुरेंद्र व वीरेंद्र अक्सर पिता के साथ झगड़ा करते थे।
kaushambi News : रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : kaushambi
रविवार सुबह बैजनाथ मवेशियों के लिए चरी काटने खेत गए थे। वापस लौटने पर वीरेंद्र ने अपने बड़े भाई सुरेंद्र के बेटे सचिन के साथ मिलकर जबरन अपने पिता को घर के अंदर घसीट ले गया। यहां सुरेंद्र व उसकी पत्नी मनोज देवी और वीरेंद्र ने अपनी पत्नी ललिता के साथ मिलकर पिता को लोहे की राड से जमकर पीटा। घटना के वक्त सुरेंद्र के साले भी मौजूद थे। हमले में कुछ ही देर में बैजनाथ की सांसें थम गई। वारदात के बाद वीरेंद्र व उसका भतीजा सचिन कोतवाली पहुंचे और हत्या करने की बात कुबूल की।
वीरेंद्र के मुताबिक उसका पिता जायदाद में हिस्सा नहीं देना चाह रहा था। फंड में मिलने वाले पैसों को वह छोटी बहन पूजा की शादी में खर्च करना चाहता था। इसी वजह से उन लोगों ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी पर सीओ सदर डॉ. केजी सिंह, इंस्पेक्टर मनीष पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक की पत्नी पत्ती देवी की तहरीर पर हत्यारे बेटे, बहू व उनके रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जा रहा है।
इनका कहना है
बैजनाथ की हत्या उसके बेटों ने अपने परिवार के साथ मिलकर की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डॉ. केजी सिंह, सीओ सदर
kaushambi News : रिटायर्ड रेलकर्मी की हत्या के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : kaushambi
छोटी बेटी की शादी के बाद बटवारा करना चाहता था बैजनाथ
गांधी नगर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी बैजनाथ अपनी छोटी बेटी पूजा की शादी के बाद जायदाद व पैसों का बटवारा करना चाहता था। बैजनाथ के तीन बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र व नरेंद्र की शादी हो चुकी है। दो बेटियों की शादी भी वह कर चुका है। छोटी बेटी पूजा की शादी छह जुलाई को होना है। परिवार के लोग जमीन व फंड के पैसों का बटवारा करना चाहते थे। बैजनाथ पूजा की शादी के बाद ही बटवारा करना चाहता था। इसी वजह से घर में अक्सर विवाद हुआ करता था।
फादर्स डे पर पिता को बेटे ने दी मौत की सजा
रविवार को फादर डे है। सारी दुनिया के बच्चे अपने पिता को उपहार देकर सम्मानित कर रहे हैं। लेकिन मंझनपुर के गांधी नगर निवासी बैजनाथ शायद इस मामले में बदकिश्मत निकले। जिंदगी भर मेहनत करके जिन बच्चों को पाल पोस कर बड़ा किया आज फादर डे पर उन्हीं ने ही बैजनाथ को मौत की सजा दे डाली। घटना को लेकर कस्बे के लोग कातिल बेटों की करतूत पर उन्हें कोसते दिखे।