साड़ी से उसके दोनों पैर बंधे थे। घटना की सूचना पर एसपी अभिनंदन, एएसपी समर बहादुर, सदर सीओ डॉ. केजी सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुला लिया। तमाम कोशिश के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अभिनंदन कहना है कि महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद शीघ्र ही पुलिस कातिलों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
नहीं मिला महिला का सिर
भैला मकदूमपुर गांव के नहर में सिर कटी महिला की लाश को लेकर पुलिस दिन भर हलाकान रही। पुलिस आसपास के बाग-बगीचों, कुओं, खेतों व झाड़ियों में सिर की तलाश करती रही। लेकिन सिर का पता नही चल सका।
शव के पास पड़ा था काफी खून
भैला मकदूमपुर गांव के बाहर नहर मिली महिला की सिर कटी लाश के पास काफी खून गिरा था। ऐसा लगता है कातिलों ने महिला का इसी जगह पर गला काटा है। सड़क पर कुछ खून की बूंदे पड़ी थीं। माना जा रहा है कि गला काटने के बाद सिर ले जाते समय खून की बूंदे गिरी होंगी।
शव पर नहीं थे खरोंच के निशान
भैला मकदूमपुर में महिला की लाश पर खरोंच के निशान नहीं थे। ऐसी आशंका है कि कातिलों ने महिला को गला दबाकर मारा हो या उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतारा हो। इसके बाद कातिलों ने शव की शिनाख्त मिटाने के लिए सिर काट कर गायब कर दिया हो।
घटना के खुलासे के लिए बनाई गई तीन टीमें
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने घटना के खुलासे के सीओ सदर के निर्देशन में तीन टीमें बनाई हैं। टीम में एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता, प्रभारी इंस्पेक्टर करारी ईश्वर शरण राय व पश्चिम शरीरा इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह को लगाया गया है। इसके अलावा सर्विलांस प्रभारी को भी घटना के अनावरण की जिम्मेदारी सौंपी गई।