फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने में कौशाम्बी को प्रदेश में 18वीं रैंक

Fri, 16 Jan 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड अभियान में कौशाम्बी जिले ने प्रदेश स्तर पर 18वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि से कृषि विभाग सहित जिला प्रशासन में उत्साह देखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह सफलता कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पंचायत स्तर के कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।
विज्ञापन

जिले में विशेष अभियान चलाकर गांव-गांव किसानों का पंजीकरण कराया गया। लेखपालों, कृषि सहायकों और पंचायत कर्मियों ने किसानों को जागरूक कर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कराई।
उप कृषि निदेशक सतेंद्र तिवारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है। कौशाम्बी को प्रदेश में 18वीं रैंक मिलना सभी कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। हमारा लक्ष्य है कि जिले के शत-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई जाए, जिससे उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें