परिषदीय विद्यालयों की द्वितीय सत्र की परीक्षा 24 जनवरी से प्रस्तावित है। इससे लेकर विभाग गंभीर है। परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कक्षाओं में रिवीजन कार्य विद्यालय खुलते ही शुरू हो जाएगा।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा से पूर्व पाठ्यक्रम की पुनरावृत्ति बेहद जरूरी है। इससे बच्चे बिना तनाव के प्रश्नों को कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले के सभी शिक्षकों को रिवीजन कराने के निर्देश दिए गए है। 16 जनवरी से स्कूल खुलते ही इस कार्य को प्राथमिकता में किया जाएगा।
बतादें कि जिले के 1097 परिषदीय विद्यालयों में एक साथ परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा 29 जनवरी तक समाप्त होगी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य होगा और परिणाम जारी कर दिया जाएगा।