फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : करंट लगने से तीर्थ पुरोहित सगे भाई झुलसे, एक की मौत, मचा कोहराम

Mon, 15 Dec 2025 03:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

कड़ा धाम कस्बे में करंट की चपेट में आने से तीर्थ पुरोहित सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर एक भाई को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
छोटू पंडा। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ा धाम कस्बे में करंट की चपेट में आने से तीर्थ पुरोहित सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल ले जाने पर एक भाई को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

कड़ा धाम कस्बे में सोमवार की सुबह नौ बजे नलकूप में उतर रहे करंट की चपेट में आकर छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़े भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। शीतला नगर मोहल्ला निवासी बम भोला पंडा के बड़े बेटे अमित पंडा सुबह नहाने के लिए नलकूप चलाने गए। करंट लगने से वह झुलसने लगे। यह देखकर उनके छोटे भाई छोटू पंडा बचाव करने लगे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। यह देखकर परिजन नलकूप का वायर काटकर दोनों को तत्काल अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने छोटू पंडा को मृत घोषित कर दिया। अमित का इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिवार में रोना पीटना मचाहुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें