फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों ने नहीं भेजी कक्ष निरीक्षकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के कक्ष निरीक्षकों की सूची केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा नहीं भेजे जाने से परिचयपत्र नहीं बन पाए हैं। यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस केंद्र पर कितने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। डीआईओएस एसके सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर सूची उपलब्ध कराने अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के तकरीबन 46 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए 77 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नकलविहीन पारदर्शी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए शासन-प्रशासन की तरफ से लगातार कवायदें की जा रही है। इसी के तहत डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने पखवाड़े भर पहले सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों की सूची मांगी थी।
सूची के आधार पर परीक्षा ड्यूटी में लगने वाले कक्ष निरीक्षकों को आई कार्ड बनाने के साथ उन्हें कोड नंबर भी एलाट करने की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया था कि उनके यहां परीक्षा के दौरान कितने कक्ष निरीक्षकों की जरूरत है, उसका विवरण बनाकर उपलब्ध करा दें, ताकि उनका आई कार्ड बना दिया जाए। अभी तक 60 विद्यालयों ने कक्ष निरीक्षकों की सूची बनाकर नहीं भेजी है। इससे कक्ष निरीक्षकों का आई कार्ड नहीं बन पा रहा है। डीआईओएस ने कक्ष निरीक्षकों की सूची न भेजने वाले विद्यालयों को पत्र जारी किया है। डीआईओएस ने गुरुवार को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी कर केंद्र व्यवस्थापकों को तीन दिन के भीतर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें