फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिपीठ कड़ा धाम की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही

विज्ञापन
kaushambi news - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। 51 शक्तिपीठों में एक शक्तिपीठ कड़ा धाम की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही की जा रही है। इसे लेकर एक स्थानीय खुफिया एजेंसी गंभीर हो गई है। एजेंसी ने डीएम-एसपी को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कड़ा धाम में नवरात्र जैसे विशेष त्योहार पर लगने वाले मेले में तो यहां अस्थाई पुलिस चौकी बना दी जाती है। पर, इसके बाद आम दिनों में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं रहता। कड़ा कोतवाली पुलिस पर सुरक्षा का जिम्मा होता है। पंडा समाज के लोगों की मानें तो हल्का दरोगा और सिपाही कोई घटना होने के बाद ही दर्शन देते हैं। जबकि आम दिनों में प्रतिदिन पांच सौ से एक हजार लोग दर्शन-पूजन करने के लिए धाम पहुंचते हैं। इन दिनों एनआरसी-सीएए को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए तो प्रदेश सरकार बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गई। शासन ने खुफिया एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद स्थानीय खुफिया एजेंसियां कड़ा की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गईं। सुरक्षा एजेंसी ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ ही एसपी अभिनंदन को भी सुरक्षा में मनमानी किए जाने की रिपोर्ट भेजी है। इसमें साफ कहा गया है कि धाम में पुलिसकर्मियों की तैनाती स्थायी रूप से की जाया।
शक्तिपीठ कड़ा धाम की सुरक्षा में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। खुफिया एजेंसियों की कोई रिपोर्ट संज्ञान में नहीं है। गार्द लगवाने की बात है तो यह व्यवस्था जल्द ही कर दी जाएगी। कड़ा के साथ सैनी पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार-अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें