फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा नहीं मिलने से बिफरे किसानों ने रोका गंगा पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर। सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव के नजदीक गंगा नदी पर आधुनिक पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 250 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल के रास्ते में शहजादपुर के कई किसानों की पड़ रही जमीनें अधिगृहीत की गई हैं। भूमि अधिग्रहण के वक्त कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों ने किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी। पर महीनों बीतने के बावजूद मुआवजा दिए बगैर कार्यदायी संस्था ने पुल का निर्माण प्रारंभ कर दिया। इससे नाराज किसानों का गुस्सा बुधवार फूट पड़ा।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने कार्यदायी संस्था के दफ्तर पहुंचकर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसानों ने काम बंद करवा दिया। चेतावनी दिया कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक वह पुल के निर्माण कार्य में एक भी ईंट नहीं रखने देंगे। किसानों के प्रदर्शन के चलते पुल का निर्माण कार्य प्रभावित हो गया है। जिस रास्ते से पुल निर्माण की सामग्री गंगा नदी की तरफ जाती है, उस रास्ते को किसानों ने घेराबंदी कर रखा है। किसी भी वाहन को उधर से नहीं गुजरने दिया जा रहा है। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर कार्यदायी संस्था के स्थानीय वर्करों ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। शीघ्र ही इस मामले का हल निकाले जाने की उम्मीद जताई गई है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सत्य प्रकाश तिवारी, कुसुम देवी, मिथलेश देवी, सुशीला देवी, श्याम किशोर, घनश्याम तिवारी, दिन्नू निषाद, नरेश निषाद, उदय शंकर भट्ट, भावेश नारायण, अकरम, पुरुषोत्तम, खुदा बक्स समेत तमाम किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें