फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी मांगने पर कारोबारी को बम से उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली के करन चौराहे में मिष्ठान की दुकान चलाने वाले को दबंगों ने बम से उड़ाने की धमकी दी। इससे पहले दबंगों ने दुकान में घुसकर कारोबारी से मारपीट व तोड़फोड़ की थी। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने गुरुवार को एसपी अभिनंदन से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली के मोलवीगंज निवासी शिवम गुप्ता ने करन-चौराहे पर मिठाई की दुकान खोल रखी है। शिवम के मुताबिक छह जनवरी को कस्बे के लोग दुकान में पहुंचे और नाश्ता का आर्डर देने के बाद बगल में शराब पीने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पैसा तो दिया ही नहीं और कारोबारी से मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। शिवम के मुताबिक उसने पिछले दिनों तगादा किया तो दबंगों ने उसे बम से उड़ाने की धमंकी दी है। इससे कारोबारी खौफजदा है। वह दुकान में नहीं बैठ पा रहा। मामले की शिकायत सरायअकिल पुलिस से किया गया था। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें