सीसीटीवी में बदमाशों की हरकत कैद
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मंझनपुर की ओर भाग गए। ऐसे में रास्ते में लगे सीसीटीवी को पुलिस ने जरिया बनाते हुए खोजबीन शुरू कर दी है। करीब 10 सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली है। इसमें बदमाशों के भागने की घटना रिकाॅर्ड है। सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एएसपी पहुंचे अस्पताल
सराफा से लूट की जानकारी मिलते ही एसपी राजेश कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
पहले से रेकी का संदेह
घटना को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया है उसे देखकर लगता है कि बदमाशों ने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। उन्हें पता था कि दीपक रविवार को गहने लेकर घर आ जाते हैं। घटना को अंजाम देने के लिए सुनसान स्थान को चुना। ऐसे में माना जा रहा है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी।
तीन लाख रुपये की लूट की तहरीर मिली है। घटना को लेकर थाने के साथ ही अन्य पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। सीसीटीवी की फुटज भी मिली है। इसमें एक बाइक पर सवार होकर बदमाश भागते दिख रहे हैं। - राजेश कुमार, एसपी कौशाम्बी