फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को लोहिया आवास, गरीबों में गुस्सा

Thu, 19 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। अपात्रों को लोहिया आवास दिए जाने को लेकर गुस्साए मवई और गढ़ी बाजार (रक्सौली) गांव के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों ने इसकी शिकायत विकास कार्यों की जांच को नोडल अधिकारी बनकर कौशाम्बी आए सचिव राजस्व परिषद और डीएम से की। नोडल अधिकारी ने जांच करके कार्रवाई का निर्देश सीडीओ को दिया है।
विज्ञापन


सरसवां ब्लाक के मवई गांव के रहने वाले अमित मिश्र, सुशीला देवी, श्यामा देवी, शिवसागर, नीतू, दुर्गा देवी, संजय कुमार, रनिया देवी, रजिया, रामसुमेर, किशनलाल, हीरामनि, सुनीता देवी, मैकूलाल, विनीता देवी, चंपा देवी आदि का आरोप है कि उनके गांव में लोहिया आवास के आवंटन में गड़बड़ी की गई है। आरोप है कि उन्हें आवास आवंटित किया गया है, जिनके पास पहले से पक्के मकान, खेत, वाहन आदि उपलब्ध हैं।

वहीं भूमिहीन, बेघर गरीबों को दरकिनार कर दिया गया है। लोगों ने सुविधा शुल्क लेकर आवास आवंटन का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। विकास कार्यों की जांच को नोडल अधिकारी बनकर आए सचिव राजस्व परिषद आलोक कुमार और डीएम से शिकायत की। अपात्रों को लोहिया आवास आवंटन का ऐसा ही आरोप गढ़ी बाजार रक्सौली की रहने वाली शहीन बानो, ननकी देवी, रेशमा बानो, रीना देवी, नसीबुन निशा, शबाना, चंद्रावती, गुड़िया, सरिता, नसीरा बानो, शिवकुमारी, हरिलाल, नथिया, सुनीला, रूपला, रामरती, पूनम, सुधा ने लगाते हुए सीडीओ से शिकायत की है।  
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र के नारा गांव के अखिलेश चंद्र सोनकर, कलावती, बुधिया देवी, फूलकली, सरोजनी देवी, फूलचंद्र, रीता देवी, साधना देवी, जुगरानी, बुधनी देवी, प्रभा देवी, सीता देवी, सलोनी देवी, ऊषा देवी आदि ने बताया कि उन्हें बेघर होने पर लोहिया आवास का आवंटन किया गया था। पहली किश्त भी मिल चुकी है।

इससे उन लोगों ने मकान निर्माण के लिए दीवार तो खड़ी कर दी है। आरोप है कि दीवार खड़ी किए छह महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। दूसरी किश्त नहीं दी जा रही है। इससे मकान की छत नहीं बन पा रहा है। लाभार्थियों का आरोप है कि दूसरी किश्त के लिए उन लोगों से सुविधाशुल्क की मांग की जा रही है। इस मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लाभार्थियों ने बुधवार को डीएम से शिकायत की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जांच करके सभी लाभार्थियों के खाते में जल्द से जल्द दूसरी किश्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें