फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत से अदा हुई अलविदा की नमाज

Sat, 18 Jul 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को जामा मस्जिद और अन्य इबादतगाहों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। खुदा की बारगाह में सजदे के साथ अकीदतमंदों ने देश की सलामती और अमन-चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी। 
विज्ञापन


मुकद्दस रमजान के महीने का आखिरी शुक्रवार 17 जुलाई को पड़ा। इस शुक्रवार को रोजेदार और अन्य अकीदतमंद अलविदा की नमाज अदा करते हैं। शुक्रवार को मंझनपुर, सिराथू, चायल के साथ ही भरवारी, मूरतगंज, करारी, कसेंदा, मेड़वारा, औधन, पुरखास, सैयद सरावां, महगांव, पुरामुफ्ती, मनौरी, कादीपुर, बिलासपुर, काठगांव, अकबरपुर, सल्लाहपुर, कुरामुरीदन, नगियामई, करनपुर, बिजलीपुर, सयारा मीठेपुर, चकखुदायगंज, मडूकी, दारानगर, पइंसा, कड़ा, परास, अफजलपुर वारी, जेहिदपुर, ननमई, शहजादपुर, गोविंदपुर गोरियों, छिमिरछा, चकहिंगुई आदि गांवों की जामा और अन्य मस्जिदों में लोगों ने अलविदा की नमाज पढ़ी।

नमाज अदा करने के बाद पेश इमाम और नमाजियों ने मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज पढ़कर मस्जिद से निकलने के बाद लोगों ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद भी दी। बता दें कि माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज होने के बाद अब लोगों को ईद के चांद का इंतजार है। लोग ईद की तैयारियों में रमजान की शुरूआत से ही लगे हैं। उधर, अलविदा की नमाज के लिए जिले में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही पुलिस और पीएसी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। अफसर भी मोबाइल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें