फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर संविदाकर्मी, अस्पताल में गंदगी ही गंदगी

Wed, 02 Mar 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मानदेय के लिए नौ महीने से भटक रहे जिला अस्पताल के संविदाकर्मियों की बुधवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। चतुर्थश्रेणी की इन कर्मियों की हड़ताल के कारण पूरा अस्पताल गंदगी से पट गया है। सफाई नहीं होने से इमरजेंसी से लेकर भर्ती कक्ष तक गंदगी ही गंदगी है। इससे डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज, तीमारदारों सभी परेशान हैं। मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ रामजी पांडेय ने बताया कि मानदेय भुगतान के लिए ठेकेदार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।


बता दें कि जिला अस्पताल मंझनपुर में सफाई समेत अन्य कार्यों के लिए जीत सिक्योरिटी एजेंसी इलाहाबाद से करार है। संस्था ने यहां संविदा पर अपने 57 चतुर्थश्रेणी कार्यरत किए हैं। इन कर्मियों का आरोप है कि उन्हें 9 महीने से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मेहनताने की मांग को लेकर आठ दिनों से कर्मचारी अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं। कर्मचारियों ने डीएम, एडी स्वास्थ्य, सीएमओ, सीएमएस और संस्था के प्रबंधक तक को ज्ञापन देकर मानदेय भुगतान की मांग की थी। चेताया था कि मानदेय नहीं मिलने पर वे कार्यबहिष्कार करके हड़ताल पर चले जाएंगे, लेकिन कर्मियों की इस चेतावनी को किसी भी अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण परिणाम रहा कि मंगलवार से संविदाकर्मियों ने कामकार ठप करके हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार को दूसरे दिन भी कर्मियों ने सफाई समेत कोई भी काम नहीं किया। अस्पताल के सामने वे हड़ताल पर बैठकर हुंकार भरते रहे। इससे जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इमरजेंसी, ओपीडी से लेकर भर्ती कक्ष तक चहुंओर गंदगी ही गंदगी पसरी है। फर्श से लेकर मरीजों के बिस्तर मेडिकल कचरा इधर-इधर पड़ा हुआ है। गंदगी और मक्खियों की भिनभिनाहट से डॉक्टर, कर्मचारी, मरीज, तीमारदार सभी परेशान हैं। अस्पताल में कहीं भी खड़े होना मुश्किल रहा। मामले में अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि ठेकेदार की मनमानी से दिक्कत आई है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। संस्था के प्रबंधक को 24 घंटे में सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने को कहा गया है। ऐसा नहीं किए जाने पर करार निरस्त करने की संस्तुति और सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें