फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की अदाकारी देख झूम उठे लोग

Sun, 28 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महर्षि पब्लिक स्कूल पश्चिमशरीरा का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की अदाकारी देखकर लोग स्तब्ध हो गए। नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


पश्चिमशरीरा स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ देवीपूजन से हुआ। बच्चों ने ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके बाद नैन्सी, दृष्टि, उमंग, सौरभ, अंश, प्रीति, शिवानी, सबा, अंजलि, सार्थक, तनु, कशिश, आंचल, अमन, अक्षत, क्षितिज, यश, दिवाकर, मुकेश, विनीत, नमन, वर्तिका आदि बच्चों ने अपने नृत्य और अदाकारी का जलवा बिखेरा। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लोग झूम उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे एएसपी वीरेंद्र कुमार और एसडीएम मंझनपुर नरेंद्र बहादुर सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देते हुए उनकी प्रतिभा को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने कहाकि ऐसे आयोजनों के माध्यम से ही बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्हें आगे और अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है, जो उन्हें कामयाबी की नई ऊंचाई प्रदान करेगी। इस मौके पर राजकुमार त्रिपाठी, श्रद्धा गुप्ता, शिखा मोदनवाल, दयाराम रैना, दीपक सिंह, रमेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, मोनिका सिंह, मनोज सिंह, निशा सिंह, स्वाति मिश्रा, जर्नादन गर्ग, नीलम देवी, नेहा देवी, राजकुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें