फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में पूजा, विमला ने बाजी मारी

Wed, 24 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल के विद्यार्थियों के बीच बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालिकाओं ने दमखम दिखाया। दौड़ में पूजा, विमला देवी ने बाजी मारी।
विज्ञापन


मंझनपुर समेत जनपद के सभी ब्लाकों में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल की छात्राओं के बीच बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। जिला स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्राओं की मार्चपास्ट से हुई। इसके बाद, दौड़, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, खो-खो आदि प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। 100 मीटर की दौड़ में पूजा देवी (नेवादा) प्रथम, संजना देवी (सिराथू) द्वितीय, श्वेता देवी (चायल) तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में विमला सरोज (सिराथू) प्रथम, रजनी देवी (नेवादा) द्वितीय, इंद्ररानी देवी (कड़ा) तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में पूजा देवी (नेवादा) प्रथम, कोमल देवी (सिराथू) द्वितीय, रेशमा (मंझनपुर) तृतीय रही।

 डिस्कस थ्रो में श्वेता देवी (कौशाम्बी) प्रथम, करिश्मा देवी (चायल) द्वितीय, पूजा देवी (नेवादा) तृतीय रही। वहीं खो-खो में मूरतगंज प्रथम, सिराथू द्वितीय और कबड्डी में मूरतगंज प्रथम, चायल द्वितीय स्थान पर रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए एसडीएम मंझनपुर नरेंद्र बहादुर सिंह ने जीवन में खेल के महत्ता पर प्रकाश डाला। कहाकि सर्वांगीण विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है। बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव, मिर्जा काफिल बेग, अभय सिंह, हीरालाल, हाजी इकबाल, अशोक तिवारी, नृपजीत सचान, शकील अहमद, डॉ अविनाश सिंह, धर्मप्रकाश सोनकर, ओमप्रकाश मिश्र, रतनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें