फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गाडगे महाराज की धूमधाम से मनी जयंती

Wed, 24 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संत गाडगे महराज की 140 वीं जयंती मंगलवार को करारी में धोबी महासंघ कल्याण समिति की ओर से धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार चौधरी ने कहाकि संत गाडगे देश के महान समाज सेवक थे। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जीवन पर्यंत काम किया। अशिक्षा, छूआछूत के खिलाफ उन्होंने समाज में अलख जगाई। दावा किया कि देश में सबसे पहले स्वच्छता अभियान की शुरूआत भी संत गाडगे ने ही की थी।
विज्ञापन


उन्होंने बिरादरी के लोगों को शिक्षित बनने, संत के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें आत्मसात करने का संकल्प भी दिया। पूर्व विधायक शिवदानी ने कहाकि संत गाडगे के आदर्शों को अपनाने से ही समाज का विकास किया जा सकता है। इस मौके पर वीरेंद्र निर्मल, लाल बहादुर, विनोद कुमार चौधरी, सुनील कुमार, राकेश कुमार, उरिष्ठ नारायण, सुनील चौधरी, खुद्दा दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें