त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली 37 पंचायत और 2 बीडीसी सदस्य
के लिए हुए उपचुनाव की मंगलवार को मतगणना हुई। बीडीसी पर निधियावां क्षेत्र
से सुषमा देवी और सेवथा से केशवलाल ने जीत दर्ज की। वहीं 37 पंचायत सदस्य
निर्वाचित हो गए।
बता दें कि दो चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव
में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 927 और बीडीसी के दो पद खाली रह गए थे। इनके
लिए उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में पंचायत सदस्य के 927 सीटों में से करीब
890 सीट पर निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हो गए। जबकि 37 सीटों पर दो से तीन
व्यक्तियों के नामांकन करने से 20 फरवरी को मतदान कराया गया। मंगलवार को
मतगणना के बाद सदस्यों का निर्वाचन हो गया।
पंचायत सदस्यों के साथ ही
नेवादा ब्लाक के सेवथा और कड़ा ब्लाक के निधियावां सीट की
खाली पड़ी बीडीसी सदस्य पद के लिए भी चुनाव कराया गया था।
मंगलवार को बीडीसी सदस्य पदों पर हुए चुनाव की भी मतगणना हुई।
निधियावां सीट से सुषमा पांडेय बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुई। सुषमा को करीब
335 और निकटतम प्रतिद्वंदी कुसुम कली को 149 मत प्राप्त हुए। इसी तरह से
सेवथा सीट पर केशवलाल को जीत मिली है। केशवलाल को करीब 575 और शायमा पत्नी
जीतेंद्र कुमार को करीब 52 वोट मिले।