फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर मोहम्मदपुर में तनातनी

Tue, 23 Feb 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी की भूमिधरी जमीन पर शव दफनाने को लेकर पुरामुफ्ती के मोहम्मदपुर गांव में तनाव है। विरोध करने पर शव दफन करने वालों ने पड़ोसी को मारने के लिए दौड़ा लिया था। पड़ोसियों की मनमानी से आक्रोशित परिवार ने जानकारी एसडीएम, सीओ को देकर शव खुदवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी राम नरेश के पड़ोसी रामलाल की मां का रविवार सुबह निधन हो गया था। बताया कि रामलाल आदि ने गांव के बाहर उसकी स्थित भूमिधरी जमीन पर ही शव दफन कर दिया। रविवार को वह घर में नहीं था। शाम को घर लौटने पर उसे जानकारी हुई। सोमवार सुबह वह इसका उलाहना लेकर पड़ोसी के घर गया, तो रामलाल, उसके भाई शिवलाल आदि उससे भिड़ गए। जमीन को अपनी बताते हुए उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। भागकर उसने अपनी जान बचाई।

राम नरेश ने तहसील जाकर घटना की जानकारी एसडीएम और सीओ चायल को दी। एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर उसने जमीन की पैमाइश कराने और भूमिधरी जमीन पर दफन किए गए शव को खुदवाकर दूसरे स्थान पर दफन करवाने की मांग की है। एसडीएम चायल अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने तहसीलदार को जांच का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि शव दफनाने की जमीन को लेकर गांव के ही दो व्यक्तियों के बीच विवाद है। तहसीलदार से मौके पर राजस्वकर्मियों के साथ जमीन की पैमाइश कराकर 24 घंटे के भीतर आख्या मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें