एमएलसी चुनाव की ड्यूटी में लगे अफसर और कर्मचारियों को आब्जर्वर एल शशिधर ने चुनाव आचार संहिता के अनुपालन की सलाह दी। बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए 3 मार्च को मतदान होना है। इसके लिए कौशाम्बी में 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 10 पीठासीन अधिकारी और 30 मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव के लिए तैनात किए गए माइक्रो आब्जर्वर, पीठासीन अधिकारी और मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण आब्जर्वर एल शशिधर की मौजूदगी में हुआ।
आब्जर्वर ने कहाकि सबसे अहम है कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन किया और कराया जाए। इससे पहले प्रभारी डीएम ओपी आर्या ने बताया कि जनपद में 1132 वोटर हैं। इसके लिए 8 मतदान केंद्र बने हैं। जहां 3 मार्च की सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस मौके पर एसपी वीके मिश्रा, एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम लालजी मिश्र, एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भूपेंद्र मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी रंजना मिश्रा आदि रहीं।