फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बरसात से किसानों के खिले चेहरे

Wed, 17 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी में मंगलवार को सावन सरीखा मौसम रहा। रात से ही आसमान में छाए काले बादल सुबह से सारा दिन रुक-रुककर बरसते रहे। इससे जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं यह बारिश फसलों के लिए अमृत है। इससे अन्नदाताओं के चेहरे खिलखिला उठे हैं। कृषि जानकारों का भी मानना है कि बारिश से गेहूं को खासा फायदा होगा।
विज्ञापन

कौशाम्बी में मौसम का मिजाज इस साल उतार-चढ़ाव वाला बना हुआ है। माघ महीने में ही आसमान से आग जैसी धूप निकल रही है। इसके कारण हफ्तेभर से दिन गर्मी का एहसास होने लगा है। सिर्फ सुबह-शाम ही हल्की ठंड महसूस हो रही थी। गर्मी के कारण रबी की खेती मुरझाने लगी थी। किसान परेशान थे।

सोमवार रात अचानक मौसम का मिजाज बदला। आधी रात से ही काले बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। देखते ही देखते मंगलवार सुबह से फुहारें पड़ने लगी। इसी बीच सुबह करीब 11 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। दिनभर होती रही। बरसात के कारण जहां लोगों का घरों से निकलना मुश्किल रहा। किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों की मानें तो इस बरसात से रबी की प्रमुख फसल गेहूं को जबरदस्त फायदा होगा। वहीं अरहर, चना, सरसों की फसलों की भी पैदावार पानी मिलने से बढ़ जाएगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ अजय कुमार ने भी बताया कि बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। असिंचित क्षेत्रों में बोई गई रबी की फसलों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें