फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता दूसरे दिन धरने पर बैठे

Wed, 17 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राम गंगा नहर और माइनरों में पानी नहीं छोड़े जाने को लेकर भाकियू कार्यकर्ता दूसरे दिन भी सिराथू में हुंकार भरते रहे। दो दिन से धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया है कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचने के बाद भी उनका आंदोलन खत्म होगा।
विज्ञापन


बता दें कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने राम गंगा नहर समेत जनपद की अन्य माइनरों में पानी नहीं छोड़े जाने और पिछले साल बेमौसम बारिश से बर्बाद हुए किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने से भड़के हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नहरों में टेल तक पानी की मांग करते हुए सोमवार से सिराथू तहसील के बगल से गुजरी और नहर के पास बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्यकर्ता मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। ऐलान किया कि वे अफसरों के आश्वासन से अपना धरना नहीं खत्म करेंगे।

नहरों में पानी आने पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता खुद ही उठ जाएंगे। धरने की अगुवाई कर रहे भाकियू के मंडल अध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने जिला प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का भी इल्जाम लगाया। कहाकि हफ्तेभर पूर्व एसडीएम को ज्ञापन दिया गया था, फिर भी नहरों में पानी नहीं उपलब्ध हो सका है। एसडीएम लालजी मिश्र ने बताया कि भाकियू कार्यकर्ताओं की मांगों को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। प्रयास हो रहा है कि रामगंगा समेत अन्य माइनरों में जल्द ही टेल तक पानी उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें