फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड क्लब कड़ा बना केपीएल का नया चैम्पियन

Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केपीएल का आठवां संस्करण यूनाइटेड क्लब कड़ा ने जीत लिया है। रविवार को खेला गया रोमांचक फाइनल मैच टाई होने पर विजेता का फैसला सुपर ओवर में किया गया। वहीं केपीएल गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता वाराणसी की लड़कियों ने जीती। फाइनल मैच में वाराणसी गर्ल्स टीम ने लखनऊ टीम को हराया। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यूनाइटेड क्लब के रंजीत कुमार को घोषित किया गया।
विज्ञापन



बेटी बचाओ, कुपोषण भगाओ नारे के साथ 11 फरवरी से शुरू हुई केपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। डायट मैदान मंझनपुर में चार दिनों तक चली फटाफट क्रिकेट की इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को यूनाइटेड क्लब कड़ा और अतहर इलेवन कड़ा के बीच खेला गया। निर्धारित 7 ओवरों के इस खिताबी मुकाबले में यूनाइटेड क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाया। जीत के लिए 86 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी अतहर इलेवन की टीम 85 रन ही बना सकी। मैच टाई होने पर सुपर ओवर का सहारा लेना पड़ा। सुपर ओवर की 6 गेंदों में अतहर इलेवन ने 7 रन बनाया। इस लक्ष्य को 4 गेंद में ही हासिल करके यूनाइटेड क्लब केपीएल-8 का चैम्पियन बन गया। वहीं गर्ल्स प्रतियोगिता वाराणसी ने जीती।


 फाइनल मैच में लखनऊ की लड़कियों ने 48 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को वाराणसी की लड़कियों ने 6 वें ओवर में प्राप्त कर लिया। इससे पहले खेले गए सौहार्द मैच में मीडिया एकादश ने डीएम एकादश को हराया। इस मौके पर सिराथू विधायक वाचस्पति, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, कैलाशचंद्र केसरवानी, भाजपा नेता जीतेंद्र सोनकर, गुलाम हुसैन, अश्विनी सिंह, शबीह हैदर मीनू, मेहबूब आलम सज्जू, साबिर अली, अमित सिंह सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें