फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपीएल के फाइनल में पहुंचा यूनाइटेड क्लब कड़ा

Fri, 12 Feb 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटी बचाओ और कुपोषण मिटाओ के नारे के साथ मंझनपुर के डायट मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता केपीएल के आठवें संस्करण में यूनाइटेड क्लब कड़ा फाइनल में पहुंच गई। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में कड़ा क्लब ने रायबरेली टीम को 5 विकेट से हराया। शनिवार को संस्था की ओर से मैच शुरू होने से पहले बाजार से डायट मैदान तक जागरूकता रैली निकाली जाएगी।


कौशाम्बी के डायट मैदान मंझनपुर में 11 फरवरी से कौशाम्बी प्रीमियर लीग का आठवां संस्करण शुरू हुआ। 14 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को दो क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल मैच खेला गया। सेमीफाइनल मैच यूनाइटेड क्लब कड़ा और रायबरेली टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर रायबरेली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवर में 33 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए जरूरी 34 रन कड़ा टीम ने 5 वें ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इससे पहले दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत भरवारी के चेयरमैन संजय गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने खेल के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक बनाने का अभियान छेड़ने के लिए आयोजकों की प्रसंशा की। इस मौके पर भाजपा नेता अभिषेक तिवारी, पुष्पा देवी, उदयन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव, खंड शिक्षा अधिकारी मिथिलेश कुमार, पंकज वर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें