फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से केपीएल के आठवें संस्करण का आगाज

Fri, 12 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटी बचाओ और कुपोषण मिटाओ के नारे के साथ बृहस्पतिवार को केपीएल-8 का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। नाक आउट आधार पर खेली जा रही कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन 8 लीग मैचों के साथ दो क्वार्टर फाइनल खेल गए। इससे पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का श्रीगणेश किया। उन्होंने कहाकि क्रिकेट के साथ जनजागरूता को समर्पित यह प्रतियोगिता कुरीतियों को मिटाने के प्रयास एक मंच है।


मंझनपुर डायट मैदान में 4 दिनों तक खेली जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता कौशाम्बी प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण का बृहस्पतिवार को धूमधाम से आगाज किया गया। बता दें कि लीग के आयोजक प्रतिवर्ष सामाजिक समस्याओं और कुरीतियों को मिटाने का नारा देते हुए क्रिकेट के साथ आमजन को जागरूक बनाने का भी काम करते हैं। इस वर्ष यह प्रतियोगिता बेटी बचाओ, कुपोषण मिटाओ को समर्पित की गई है। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बसपा नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने की सीख दी। कहाकि क्रिकेट के साथ सामाजिक समस्या, कुरीतियों के मिटाने की कोशिश करना इस टीम की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर, पहले दिन प्रतियोगिता में 8 लीग और दो क्वार्टर फाइनल मैच खेल गए। पहला क्वार्टर फाइनल मैच करारी और अतहर इलेवन के बीच हुआ। इसमें अतहर इलेवन की टीम जीती। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में रोज इलेवन तेलियरगंज को हराकर कौशाम्बी एकादश अंतिम चार में प्रवेश कर गई। इस मौके पर लीग के संयोजक डॉ.अरूण केसरवानी, बसपा नेता आनंद मोहन पटेल, जिलाध्यक्ष हरिलाल बौद्ध, परवेज अख्तर, रामनरेश केसरवानी, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, अंबुज भारती, एमएस चौधरी,  अमित केसरवानी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें