फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पदों के लिए 125 युवकों ने दिया साक्षात्कार

Wed, 10 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कौशल विकास मिशन की ओर से हुनरमंद बनाए गए 12 युवक बुधवार को नौकरी पा गए। मंझनपुर स्थित सेवायोजन कार्यालय में निजी संस्था की ओर से नौकरी के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। जहां 12 पदों के लिए कुल 125 युवक-युवतियों ने किस्मत आजमाई।


कनवैस एवं पीआईटी इंडिया लिमिटेड की ओर से बुधवार को सेवायोजना कार्यालय मंझनपुर में कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी ने प्रबंधक के एक पद, सहायक प्रबंधक के तीन और वालंटियर के 8 पदों पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू कराया। इसमें कौशल मिशन योजना के तहत हुनरमंद बने 125 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी मणिमोहन ओझा ने बताया कि साक्षात्कार में आए युवक-युवतियों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच के साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता और हुनर की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और वालंटियर के सभी पदों पर योग्य युवक-युवतियों का चयन कर लिया गया है। इस मौके पर कंपनी के प्रबंधक शशांक शेखर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें