महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से ही समाज और देश की तरक्की होगी। यह बात
निधियावां गांव में 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण के समापन मौके पर खादी और
ग्रामोद्योग अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कही। सिराथू तहसील के
निधियावां गांव में महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई के प्रशिक्षण का 15
दिवसीय शिविर लगाया गया था। इस दौरान 25 युवतियों को प्रशिक्षित किया गया
था। मंगलवार को समापन हुआ।
प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाणपत्र और भत्ता
प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि खादी और ग्रामोद्योग अधिकारी सत्यप्रकाश
त्रिपाठी ने कहाकि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना जरूरी है। इस मौके पर डीआईओ
लालजी शुक्ल, महेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश, रेनू पांडेय, आकांक्षा देवी, ओपी
पांडेय आदि मौजूद रहे।