फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू विधायक के इलाके में हार गई सपा

Sun, 07 Feb 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लॉक प्रमुख पद पर रविवार को हुआ चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए अच्छा नहीं रहा। 6 ब्लॉकों में हुए चुनाव में पार्टी को सिर्फ दो में जीत हासिल हुई। 4 ब्लॉकों में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को पराजय का सामना करना पड़ा। इसमें तीन ब्लॉक तो पार्टी विधायक के निर्वाचन क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

कौशाम्बी में 8 ब्लॉक मंझनपुर, सिराथू, कड़ा, मूरतगंज, चायल, नेवादा, कौशाम्बी और सरसवां है। इनमें से दो ब्लाक ब्लॉक और कौशाम्बी में तो सपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। ऐसे में रविवार को 6 ब्लॉकों में चुनाव कराया गया। दिन में 3 बजे के बाद मतों की गिनती हुई, तो परिणाम समाजवादी पार्टी के लिए सदमा देने वाला रहा। पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों में मंझनपुर से हरिमोहन यादव और चायल से निर्मला देवी ही जीत सकीं। जबकि समाजवादी पार्टी को 4 ब्लॉक सरसवां, कड़ा, सिराथू और मूरतगंज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। सरसवां से पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी प्रभावती देवी, कड़ा से अनिल चौरसिया, सिराथू से रेनू सोनकर और मूरतगंज से भूपेंद्र सिंह को बीडीसी सदस्यों का समर्थन नहीं मिल सका। इनमें सिराथू, कड़ा और मूरतगंज ब्लाक क्षेत्र तो सिराथू विधानसभा इलाके में है। सिराथू से सपा के विधायक वाचस्पति हैं। इतना ही नहीं इन तीनों ब्लॉक में सपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के ऊपर पार्टी के स्थानीय दिग्गजों का हाथ था। वे इन प्रत्याशियों को जीत दिलाने में जुटे भी थे, फिर भी नाकामी ही हाथ लगी।  

ब्लॉकों में मुस्तैद रही सुरक्षा व्यवस्था
मंझनपुर (ब्यूरो)। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए रविवार को कौशाम्बी के 6 ब्लॉकों में चुनाव हुआ। इस दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए। इसके लिए अधिकारी मुस्तैद रहे। मंझनपुर, सिराथू, कड़ा, मूरतगंज, चायल, सरसवां ब्लाकों में थानेदार, दरोगाओं के साथ पुलिस और पीएसी जवानों को मुस्तैद किया गया था। ब्लॉक परिसर के 200 मीटर के इर्द-गिर्द बाहरी लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई थी। प्रेक्षक हरिशंकर उपाध्याय के अलावा जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एएसपी सहित अन्य अफसर भी ब्लॉकों में पहुंचकर चुनाव का जाएजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें