फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी कर चालक हुआ गायब

Sat, 06 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को इलाहाबाद की ओर से कानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन सिराथू में खड़ी कर चालक गायब हो गया। प्लेट फार्म दो पर अपरान्ह चार बजे से यह ट्रेन देर रात तक मेन लाइन में खड़ी रही। इस दौरान इलाहाबाद की ओर से आने वाली ट्रेनो को लूप लाइन से गुजरती रही।


बताते हैं कि आज शाम तकरीबन 4 बजे इलाहाबाद की ओर से आ रही एक माल गाड़ी सिराथू रेलवे स्टेशन पर आकर रूकी। मेन लाइन पर रूकी यह ट्रेन जब सिंगनल होने पर आगे नहीं बढ़ी तो हडकंप मच गया। स्थानीय रेलवे कर्मियों और गार्ड ने जाकर देखा तो चालक गायब था। आनन-फानन में चालक द्वारा माल गाड़ी छोड़ बिना बताए गायब हो जाने की खबर ऊपर बैठे अधिकारियो को दी गई। बताते हैं कि  इस दौरान अप लाइन पर आने वाली गाड़ियों को लूप लाइन से गुजारा गया। इस बारे मे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे कर्मचारियो एवं अधिकारियोे से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। पर, वे कुछ भी बोलने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियोें का कहना है कि रेलवे प्रशासन में जानकारी देने के लिए सीपीआरओ ही अधिकृत हैं। हलांकि कर्मचारी दबी जुबान से यह चर्चा करते हुए सुने गए कि ऐसी हरकत चालक उस वक्त करता है, जब उससे क्षमता से अधिक समय तक ओवर टाइम कराया जाता है। स्थानीय जीआरपी चौकी के पुलिस कर्मियों ने बताया कि ट्रेन खड़ी है। वे लोग अपनी ड्यूटी निभा  रहे हैं। स्टेशन पर गाड़ी खड़ी होने से कोई दिक्कत नहीं है।
‘ चालक की जब ड्यूटी ओवर हो जाती है तो वे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सकते है। इस मामले मे ऐसा ही हुआ होगा।’
बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें