जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार से बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की तीन दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। डीएम ने ब्लाकवार बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी ली। बच्चों ने पीटी के माध्यम से जहां अपना दमखम और हुनर दिखाया।
वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव के अलावा सभी खंड शिक्षा अधिकारी और अध्यापक, अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।