फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश

Wed, 03 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार से प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर आक्रोश जताते हुए अपना दल कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन पर निशाना साधा। राज्यपाल को संबोधित 4 सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन


अपना दल जिला कार्यकारिणी की मंगलवार को मंझनपुर में बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा ने कहाकि पिछले साल मार्च में हुई बेमौसम बारिश और इस मानसून के सीजन में सूखा पड़ने से कौशाम्बी के किसान बर्बाद हो चुके हैं। सरकार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की घोषण की थी, लेकिन अब तक ज्यादातर किसानों को मुआवजा भी नहीं मिल सका है। उन्होंने सरकार पर अन्नदाताओं की अनदेखी का इल्जाम लगाते हुए निशाना साधा।

अद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। राज्यपाल को संबोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया। मौसम की मार से प्रभावित किसानों को जल्द राहतराशि देने, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान 18 फीसदी ब्याज के साथ करने, गन्ना का समर्थन मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल करने, एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षित रिक्त पदों पर बैकलॉग के जरिए भर्ती किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें