फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपात्रों के नाम बीपीएल और अन्त्योदय राशनकार्ड को लेकर हसनपुर (पाली उपरहार) गांव के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पूर्व प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रभारी डीएम से शिकायत की। डीएम ने आपूर्ति अधिकारी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी ब्लाक के हसनपुर उर्फ हजियापुर (पाली उपरहार) गांव निवासी लाल मोहम्मद, शहनाज, मोसिम अली, राजरानी, राजू, रमजान अली, शायदा, वारिस अली, जान मोहम्मद, गरीबतुल निशा आदि ने बताया कि उनके गांव में राशनकार्ड बनाए जाने के नाम पर मनमानी की गई है। भूमिहीन, गरीब मजदूरों के नाम पर एपीएल राशनकार्ड बनाया गया है। वहीं साधन संपन्न और रसूखदार व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की नीयत से उन्हें बीपीएल, अन्त्योदय राशनकार्ड मुहैया करा दिया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि राशनकार्ड में मनमानी पूर्व प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से हुई है। पूर्व प्रधान ने अपने चहेतों का बीपीएल राशनकार्ड बनवा दिया है। आरोप है कि इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अलावा बीडीओ से भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। राशनकार्ड का सत्यापन कराकर पात्रों का बीपीएल और अन्त्योदय कार्ड बनवाने की मांग की। प्रभारी डीएम ने आपूर्ति अधिकारी को सत्यापन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें