फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में प्रिया और मेहंदी में सुमन ने मारी बाजी

Sun, 31 Jan 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेल एवं गैस संरक्षण पखवारे के समापन मौके पर रविवार को सिराथू में युवा विकास समिति के तत्वाधान में स्कूली बच्चों के बीच भाषण एवं मेंहदी प्रतियोगिता हुई। जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के 74  छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में प्रिया और मेंहदी में सुमन देवी अव्वल रही। इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत करने की सीख लोगों को दी।
विज्ञापन

युवा विकास समिति की ओर से सरस्वती ज्ञान मंदिर में तेल एवं गैस संरक्षण विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में पहाड़पुर इंटर कालेज की छात्रा प्रिया देवी प्रथम, अजुहा स्कूल के छात्र राज त्रिपाठी द्वितीय, अजुहा की शिवारानी तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह मेंहदी प्रतियोगिता में अजुहा की सुमन देवी प्रथम, पहाड़पुर की सबा नाज द्वितीय, अजुहा की माया देवी तृतीय रही। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईओसी के उप प्रबंधक राकेश कुमार ने पेट्रोल पदार्थों के निश्चित भंडारण की बात कही। उन्होंने महंगाई के इस युग ने ईंधन बचत के उपाय अपनाने की सीख लोगों को दी। कहाकि ईंधन और गैस की बचत करके लोग पैसों के साथ अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं। क्योंकि मौजूदा समय में पर्यावरण का बिगड़ता स्वरूप दुनिया की सबसे बड़ी समस्या में एक है। इसकी एक बड़ी वजह अंधाधुंध पेट्रोलियम पदार्थों की खपत और बर्बादी भी है। नगर पंचायत सिराथू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने भी पर्यावरण असंतुलन से पैदा होने वाली दिक्कतों पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया। इस मौके पर राम नारायण सिंह, अनूप त्रिपाठी, विकास साहू, ज्योति केशरवानी, मीरा केशरवानी, ममता गुप्ता, सीताराम केशरी, रणछोर सिंह, अरूण कुमार ओझा, प्रशांत केशरी, देवेश प्रताप सिंह, नीरज, आयुष साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें