फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के पिछड़ेपन को दूर करने के टिप्स दिए

Mon, 25 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों का सर्वांगीण विकास कैसे होगा? इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रधानों को प्रशिक्षण देने के लिए रविवार से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है। पहले दिन सिराथू, चायल, कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक के प्रधानों को विकास के लिए तमाम जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जनपद में 300 से ज्यादा ग्रामसभा में इस बार नए और युवा प्रधान निर्वाचित हुए हैं। पहली बार प्रधान बने व्यक्ति कैसे विकास करें। इसकी जानकारी देने के लिए स्थानीय प्रशासन ने दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में किया है।

रविवार को कार्यशाला के पहले दिन सिराथू, चायल, कौशाम्बी और सरसवां ब्लाक के लगभग 250 प्रधानों को जानकारियां दी गईं। डीएम ने प्रधानों से मातृत्व सप्ताह, टीकाकरण, जननी सुरक्षा, श्रमिक पंजीकरण आदि की जानकारी गांववालों को देने, उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया। वहीं सीडीओ ओमप्रकाश आर्य ने ग्रामीण विकास की योजना से अवगत कराते हुए गांव के पिछड़ेपन को दूर करने के टिप्स दिए। डीपीआरओ आरपी मिश्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतीराज की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें