फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में फायका और रोहित अव्वल

Sun, 24 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ.रिजवी स्प्रिंग फील्ड करारी में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू और यलो हाउस के बच्चों ने दम दिखाया। इस दौरान 100 मीटर की फर्राटा दौड़ के बालक वर्ग में ब्लू हाउस के रोहित और बालिका वर्ग में यलो हाउस की फायका अव्वल रहीं। सभी विजेताओं को प्रिंसिपल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



करारी स्थित डॉ.रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में शनिवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य लुबना फातिमा रिजवी ने पौधरोपण करके किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों से उन्होंने घर के आसपास खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाकर धरती को हरियाली प्रदान करने की बात कही। खेल प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस के रोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में ब्लू हाउस के मजहर अव्वल रहे।


बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यलो हाउस की फायका प्रथम, 200 मीटर में यलो हाउस के इफ्फत ने बाजी मारी। बालिका वर्ग के 400 मीटर रिले रेस में यलो हाउस और बालक वर्ग में रेड हाउस की टीम जीती। टैग-ओ-वार के बालक और बालिका वर्ग में यलो हाउस विजेता बना। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। उन्होंने शिक्षा के साथ खेल को भी जीवन का अहम हिस्सा बताया। बच्चों से खेल भावना के साथ जीवन का हर मुकाम हासिल करने का आह्वान किया। धमेंद्र पांडेय, शैलेंद्र सिंह, सकीना, औवेस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें