फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी पड़ी नहरें, मुआवजा नहीं मिलने पर आक्रोश

Sat, 23 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की अनदेखी पर शनिवार को समर्थ किसान पार्टी ने कलेक्ट्रेट में हुंकार भरी। सूखी पड़ी नहरें, मौसम की मार से बर्बाद हुए किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिलने पर निशाना साधा। डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर टेल तक नहरों में पानी, और मुआवजे से वंचित किसानों को जल्द राहतराशि का चेक देने की मांग की। चेताया कि 8 दिन में मांगें पूरी नहीं हुई, तो कार्यकर्ता डायट मैदान में अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन



समर्थ किसान पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अफसरों पर अन्नदाताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी ने कहा कि रबी की फसलों के सीजन में करारी, रामगंगा, सोनारी, पुनवार समेत सभी नहरें और माइनरें सूखी पड़ी है। अफसरों की इसी अनदेखी के कारण बेमौसम की बारिश, सूखे में लगातार गेंहू, धान की फसलें गंवा चुके किसानों की फिर से फसल चौपट होने लगी है। आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बाद भी अधिकारी, कर्मचारी किसानों की समस्याओं के समाधान पर तनिक भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।


करीब घंटेभर तक डीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। इसमें सभी नहरों में टेल तक पानी, बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे से वंचित किसानों को जल्द राहतराशि के चेक देने, मिलावटखोरी और घटतौली की जांच और कार्रवाई, गांवों में होने वाले विकास कार्यों की अफसरों की टीम से सत्यापन जैसी मांगें की गई। चेताया कि 8 दिन में मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों के साथ मिलकर कार्यकर्ता डायट मैदान में अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। इस मौके पर फूलचंद्र, मनोज सोनी, नीरज केसरवानी, विमल यादव, पुट्टीलाल, ईश्वरचंद्र मिश्र, प्रेमचंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें