फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से ठप रहा लेन-देन

Sun, 19 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (ब्यूरो)। सर्वर फेल होने से शनिवार को दिनभर स्टेट बैंक की देवीगंज शाखा में कामकाज नहीं हुआ। नेटवर्किंग की समस्या के कारण दिनभर पैसों की जमा और निकासी के लिए लोग परेशान रहे। कौशाम्बी में सर्वर फेल रहने की समस्या दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। इसके कारण आए दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित रहता है। शनिवार को भी एसबीआई की देवीगंज शाखा में सर्वर फेल रहने के कारण कोई काजकाज नहीं हुआ।
विज्ञापन


पैसे जमा करने के लिए आए लोग दिनभर भटकते रहे। पैसा जमा करने बैंक आए औरेनी गांव की अलीशा बेगम, ताज मल्लाहन गांव के हिमांशु यादव, लेहदरी गांव के रफीफ, शरीफाबाद गांव के मोहम्मद जावेद, हुजरा गांव के राजू, अम्बाई बुजुर्ग गांव की सीमा देवी और भटपुरवा गांव के छेद्दू आदि ने बताया कि ऐसी की समस्या आए दिन इस बैंक में बनी रहती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत भी की गई। इसके बाद भी सर्वर फेल होने की समस्या को दूर करने का कोई प्रयास विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें