फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल आवंटन में रोस्टर पर भड़के शिक्षामित्र

Sun, 19 Apr 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शिक्षक पद पर समायोजन के दौरान स्कूल आवंटन में रोस्टर सिस्टम का विरोध करते हुए शनिवार को शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर स्कूल आवंटन में रोस्टर की व्यवस्था को समाप्त कराने की मांग की। डीएम ने शिक्षामित्रों को नियमानुसार स्कूलों का आवंटन कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी का प्रशिक्षण ले चुके दूसरे बैच के करीब 700 शिक्षामित्रों के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लाकवार काउंसलिंग कराई जा रही है। जल्द ही इन्हें स्कूलों का आवंटन भी किया जाना है। रोस्टर के अनुसार स्कूलों के आवंटन की सूचना से आक्रोशित आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जुटे शिक्षामित्रों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया।

इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष सोम प्रकाश ने कहा कि रोस्टर व्यवस्था को लागू करने से शिक्षामित्रों का अन्य ब्लाकों के स्कूलों में समायोजन कर दिया जाता है। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रोस्टर व्यवस्था को खत्म करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


 डीएम ने नियमानुसार स्कूलों के आवंटन का शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया है। इस संदर्भ में बेसिक शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह यादव का कहना है कि शिक्षामित्रों को गाइडलाइन के अनुसार ही स्कूलों का आंवटन किया जाएगा। इस मौके पर नागेश्वर सिंह, रमाकान्त द्विवेदी, शिवमूर्ति पांडेय, दिनेश कुमार, गोपालकृष्ण, जितेन्द्र त्रिपाठी, ब्रतेन्द्र कुमार पांडेय, दयाशंकर मिश्र, लवकुश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें