सरायअकिल उपकेन्द्र के जल निगम फीडर से जुडे़ दो दर्जन गांवों में 24 घंटे से ब्लैक आउट है। इससे लोग ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज निपटाने को मजबूर हैं। अवर अभियंता का कहना है कि फीडर में तकनीकी खराबी से आपूर्ति बाधित हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विद्युत उपकेंद्र सरायअकिल के जलनिगम फीड़र से जुडे़ खोपा, चित्तापुर, हर्रायपुर, चौपुरवा, रक्सराई, भीखागर्ग का पुरवा, भैरवां, फजुल्लापुर, रसूलपुर, धनहजी, अतर सुइया, बकोढ़वा आदि दो दर्जन गांवाें की 24 घंटे से बिजली गुल है। बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों को ढिबरी और लालटेन की रोशनी में रात के वक्त घरेलू कामकाज निपटाना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से पानी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है।
गांव के इमरान, रिंकू, मूसा, विजय तिवारी, रामराज सिंह, उमेश सिंह अरविंद कुमार आदि का कहना है कि शिकायत के बाद भी फीडर की खराबी को ठीक नहीं कराया जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को उठानी पड़ रही है। अवर अभियंता सौरभ मौर्या का कहना है कि फीडर की तकनीकी खराबी को ठीक कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।