फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 में तीन शिकायतें निस्तारित

Tue, 19 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 बारिश का असर मंगलवार को सिराथू में जिलास्तरीय तहसील दिवस में भी दिखा। डीएम की सख्ती के कारण सभी अफसर तो समय से मौजूद थे, लेकिन बरसात से फरियादियों का टोटा रहा। दिनभर में सिर्फ 61 शिकायतें आई। इनमें से तीन का निस्तारण अफसरों ने किया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अफसरों को 5 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में मंगलवार को दिनभर बरसात होती रही। इसके कारण सिराथू में जिलास्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। हालांकि मौसम खराब होने के बावजूद डीएम अखंड प्रताप सिंह सुबह 10 बजे तहसील दिवस में भाग लेने पहुंच गए थे। वहीं अन्य विभागीय अफसर भी समय से आ डटे थे।

 इस दौरान भीगते हुए कई पीड़ितों ने भी डीएम के सामने अपनी समस्या रखी। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक तहसील दिवस में 61 लोगों ने डीएम को अपनी समस्या से अवगत कराया। इनमें सिर्फ तीन शिकायतों को निस्तारण अफसर मौके पर कर सके। इसमें नगर पंचायत सिराथू से आए लोग भी शामिल रहे। इन लोगों कस्बे में बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग डीएम से की। वहीं अधिवक्ता संघ के सिराथू अध्यक्ष बसंत सिंह ने रजिस्ट्री आफिस को तहसील परिसर में शिफ्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन


 वहीं चायल में मंगलवार को तहसील दिवस में 20 शिकायतें आई थीं। एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें से 5 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। बाकी शिकायत जमीन कब्जे से संबंधित थी। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को गांव जाकर विवादित जमीन की पैमाइश दोनों पक्ष के सामने करके विवाद निस्तारण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें