फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर चायल में गरजीं आशा कार्यकत्री

Fri, 17 Apr 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। प्रसव कराने और जननी सुरक्षा का चेक देने के दौरान प्रसूताओं से पैसे की वसूली पर गुस्सा जताते हुए बृहस्पतिवार को चायल में आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने अपनी आवाज बुलंद की। स्वास्थ्य मंत्री और उच्चाधिकारियों को संबोधित ज्ञापन चिकित्सा अधिकारी को दिया। इसमें आशाओं को मिलने वाले भत्ते के भुगतान में मनमानी पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


चायल तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तैनात आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में प्रदर्शन किया। इस दौरान आशाओं ने अस्पताल के चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों पर प्रसव को आने वाली महिलाओं से जबरन वसूली करने, जननी सुरक्षा का चेक देने के दौरान पैसे लेने जैसी तमाम आरोप लगाए। साथ ही युवतियों को सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल लाने पर आशाओं को मिलने वाले भत्ते में कटौती किए जाने पर भी नाराजगी जताई।

करीब दो घंटे तक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाली आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य निदेशक, मंडलायुक्त, डीएम और सीएमओ को संबोधित 20 सूत्रीय ज्ञापन पीएचसी चायल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्तेश द्विवेदी को दिया। साथ ही जल्द ही मांगें पूरी नहीं किए जाने पर धरना-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है। इस मौके पर सुनीता निर्मल, रीना कुशवाहा, किरन गुप्ता, जाकिया खातून, मनोरमा देवी, रेखा देवी, सुनीता पाल, सुमन देवी, लक्ष्मी तिवारी, सुनीता देवी, आशा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें