फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास, पेंशन दिलाने के नाम पर वसूली

Fri, 17 Apr 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन आदि दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूली का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को ऐदिलपुर गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट में मुट्ठी तानी। डीएम को शिकायतीपत्र देकर जांच कराकर गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ऐदिलपुर गांव के रहने वाले शीतला प्रसाद, रामसुचित, ज्ञान सिंह, राजपाल, बर्फीलाल, विजय पाल, राकेश कुमार, शिवबाबू, प्रेमचंद्र, बजरंगी लाल, मुलायम सिंह यादव, सूरजपाल, लक्ष्मी देवी, महमूदा, स्नेहलता, मिथिलेश, अमैसरी बेगम आदि ने बताया कि वे लोग गरीब और भूमिहीन हैं। आरोप है कि ग्रामसभा की खुली बैठक में लोहिया आवास और समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन किया था। पर, उन्हें आवासीय और पेंशन योजना का लाभ नहीं दिया जा सका है।

 महिलाओं की मानें तो लोहिया आवास और पेंशन दिलाने के नाम पर पैसे की मांग की जाती है। सुविधाशुल्क नहीं देने वालों का नाम आवंटन सूची से हटा दिया गया है। जबकि सुविधा शुल्क देने वाले धनाढ्यों को ग्रामसभा की जमीन का पट्टा, आवास और समाजवादी पेंशन का लाभ दिला दिया गया है। गरीब होने के बाद भी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को इसकी शिकायत डीएम से की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें