फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को लोहिया आवास आवंटित, गुस्सा

Wed, 06 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपात्रों को लोहिया आवास आवंटन का आरोप लगाते हुए जलालपुर साना और उमरछा गांव के लोगों ने बुधवार को तहसील और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रभारी डीएम और एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर जांच कराकर जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


चायल ब्लाक के जलालपुर साना गांव के शिवबरन, दिनेश कुमार, नंदलाल, बृजेश कुमार, अजय कुमार, सुरेश तिवारी, राजू कहार आदि ने अपात्रों को लोहिया आवास आवंटन का आरोप लगाते हुए बुधवार को चायल तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम को शिकायतीपत्र देकर ग्रामीणों ने 50-50 हजार रुपये लेकर अपात्रों को आवास आवंटन का इल्जाम जड़ा। आरोप है कि ऐसी ही वसूली इंदिरा आवास और समाजवादी पेंशन आवंटन में भी गई है। वहीं मूरतगंज ब्लाक के उमरछा गांव का चयन लोहिया समग्र गांव के तहत किया गया है। इस गांव की रहने वाली ऊषा देवी, देवरती, आरती देवी, पुष्पा देवी, शिवदुलारी, रानी, संतलाल, सुखीलाल, रज्जनलाल, मोहनलाल, अरविंद कुमार, अमरनाथ, धर्मेंद्र कुमार आदि ने बताया कि वे लोग गरीब है।

 भूमिहीन होने के साथ ही आवासहीन भी हैं। छप्पर में रहकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो ग्रामसभा की खुली बैठक में उन्हें लोहिया आवास दिए जाने का प्रस्ताव किया गया था। आवंटन में मनमानी की गई। पात्रों को दरकिनार करते हुए अपात्रों को लोहिया आवास आवंटित कर दिया गया। गांववालों की मानें तो गांव के ऐसे-ऐसे व्यक्तियों को भी लोहिया आवास दिया गया है, जिन्हें पूर्व में इंदिरा आवास योजना का भी लाभ प्राप्त हो चुका है। लोहिया आवास के आवंटन में मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रभारी डीएम को शिकायतीपत्र दिया। इन्होंने खंड विकास अधिकारी को जांच करके तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें