फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से पति-पत्नी की मौत

Wed, 06 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से करारी के बंधुरी रसूलीपुर गांव के एक दंपति की मंगलवार रात मौत हो गई। विवाहिता रात में लकड़ी लेने छत पर गई थी। वहीं वह तार की चपेट में आ गई थी। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति की भी जान चली गई। हादसे में मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दंपती की मौत बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही से हुई है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के बंधुरी रसूलीपुर गांव निवासी लल्लन उर्फ तोड़ी (40) पुत्र पुर्रा किसान है। वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद ठंड से बचने के लिए उसकी पत्नी सीमा देवी (38) आग जलाने के लिए लकड़ी लेने छत पर गई थी। उसके घर के बगल से ही बिजली की लाइन खींची गई है। तार लटक रहा है। लकड़ी लेकर उतरते समय करंट लगने से वह चिल्लाने लगी। इस पर लल्लन भी छत पर पहुंचा। वह अंधेरे में पत्नी को खींचने लगा। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गया।

 करंट लगने से पति-पत्नी झुलस गए। शोर पर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया। जहां आधी रात के बाद दोनों की सांस थम गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। गांववालों की मानें तो लटक रहे बिजली के तारों को कई बार दुरुस्त कराने की मांग विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान ही नहीं दिया। इसके कारण ही यह हादसा हुआ है। इस संदर्भ में एक्सईएन एके गौतम का कहना है कि हादसे की जांच कराई जाएगी।    
विज्ञापन


 करंट की चपेट में आने से बंधुरी रसूलीपुर गांव के लल्लन और सीमा की मौत से उसके 6 बच्चे अनाथ हो गए। बता दें कि लल्लन के पास करीब 2 बीघा जमीन है। इसी पर खेती करके वह पत्नी और बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रहा था। करीब 6 साल पहले वह अपने बड़े भाई पोड़ी और पिता पुर्रा से अलग हो गया था। रहने के लिए उसे कच्ची मिट्टी की एक कोठरी मिली थी। उसने अपनी मेहनत से दो कमरा पक्का बना लिया था। इसी मकान के बगल से सटकर गांव में बिजली की लाइन खींची गई थी। लल्लन के 5 लड़की और 1 लड़का है। सबसे बड़ी लड़की आरती (16) है। बेटा सोनू (13), सोनी (11), मोनी (8), रिंकी (5) और पिंकी (3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें