कस्बे के लाई मंडी में भाई के घर रहने वाली वृद्धा मुन्नी देवी की संदिग्धदशा में घर के भीतर हो गई। कोठरी के भीतर से दुर्गन्ध उठने पर लोगों की इस घटना की जानकारी हुई। इस बेसहारा वृद्धा का अंतिम संस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से कराया गया।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की रहने वाली मुन्नी देवी (90) पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह मायके आकर लाईमंडी मोहल्ले में भाई सूरज बली और भाभी सुभद्रा देवी के साथ रहती थी। उसके भाई सूरजबली की भी 7 साल पूर्व की मौत हो चुकी है। इधर शनिवार को सुभद्रा की भी मौत हो गई। बुधवार मुन्नी देवी भी कोठरी के भीतर मृत मिली। कस्बे के लोग बताते हैं कि भाभी सुभद्रा देवी की मौत के बाद से वह एकदम तन्हा हो गई थी। यही नहीं भाभी की मौत के बाद वह सदमे के कारण गिर पड़ी थी।
तभी कस्बाई ने उसे कमरे के भीतर लिटा दिया था। उसकी भाभी सुभद्रा देवी का अंतिम संस्कार करने के बाद मोहल्ले के लोगों के साथ रिश्तेदार भी अपने-अपने घर चले गए। उसके बाद से मुन्नी देवी की किसी ने कोई खबर नहीं ली। इधर, बुधवार को पड़ोसियों को वृद्धा के कमरे से दुर्गन्ध उठती महसूस हुई, तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष को देकर बुलाया। उनके पति के आने के बाद मोहल्ले के लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला, तो मुन्नी देवी मृत मिली। लोगों का मानना है कि भाभी की मौत के सदमे में उसकी भी एक-दो दिन पहले सांसें थम गई थी।