फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ फूटा अध्यापकों का आक्रोश

Wed, 30 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसओजी टीम द्वारा ट्रांसफर, पोस्टिंग के नाम पर धन उगाही के आरोप में दो शिक्षकों को पकड़कर उनकी पिटाई करने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों का गुस्सा थम नहीं रहा है। पुलिस के खिलाफ बुधवार को जिलेभर के अध्यापकों ने एकजुट होकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने डीएम का घेराव किया। ज्ञापन देकर जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई। अनदेखी पर जिलेभर के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूल बंद करके आंदोलन की चेतावनी भी शिक्षकों ने दी।
विज्ञापन


ट्रांसफर, पोस्टिंग के नाम पर अध्यापकों से पैसे वसूलने के आरोप में एसओजी टीम ने शनिवार को बीएसए कार्यालय के समीप से दो अध्यापकों को पकड़ा था। टीम ने दोनों के पास से 65 हजार रुपये बरामद होने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक यह रकम इन दोनों ने सरसवां ब्लाक के दो अध्यापकों से मनचाहे स्कूल में स्थानांतरण कराने के नाम पर वसूली थी। मगर मामला पलट गया। एसओजी टीम की इस कार्रवाई को फर्जी करार देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों में जबरदस्त आक्रोश है।

 लगातार तीन दिनों से शिक्षक मामले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय में जनपद भर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जमा होकर कलेक्ट्रेट में पुलिस के खिलाफ हुंकार भरी। जिलाधिकारी का घेराव किया। उन्हें ज्ञापन देकर इस प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह ने कहाकि दलाली का झूठा आरोप लगाकर पुलिस ने दो शिक्षकों को अपमानित किया है। पुलिस की यह मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


चेताया कि कार्रवाई नहीं किए जाने पर जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में तालाबंदी करके शिक्षक-शिक्षिकाएं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। शिक्षक संघ ने डीएम के अलावा एसपी, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, डीआईजी को भी शिकायतीपत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर अशोक कुमार द्विवेदी, ध्यान सिंह, श्यामलाल सिंह, बेसाल अहमद, शैलेंद्र कुमार पांडेय, सतीश पांडेय, गिरीशचंद्र, अरूण कुमार, ओमप्रकाश पांडेय, रमा यादव, जयकरन सिंह यादव, अजय कुमार पांडेय, सरिता देवी, निशा द्विवेदी, शशिकला त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, महेंद्र प्रताप सिंह आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें