फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Tue, 29 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी से मिलकर घर जा रहे रहे थरियांव फतेहपुर के बाइक सवार युवक पश्चिमशरीरा के समीप ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो साथी घायल हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक अन्य हादसे में एक युवक घायल हो गया। फतेहपुर जिले के आमापुर गांव का रहने वाला राजकुमार (45) साथी शमसाद (32) पुत्र नवशाद, रफीक (55) के साथ बाइक से पश्चिमशरीरा के धवाडा गांव में साथी प्रमोद से मिलने के लिए गए थे। लोगों की मानें तो पश्चिमशरीरा नहर पुलिया समीप ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर शमसाद अनियंत्रित होकर ट्राली से भिड़ गया।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि शमसाद और रफीक घायल हो गए। शोर पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायलों से पूछताछ करने के बाद घटना की जानकारी पीड़ितों के परिजनों को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग निकला। वहीं कोखराज थाना क्षेत्र के इमामगंज के समीप मंगलवार सुबह बाइक सवार पेड़ से टकरा गया। इससे युवक को गंभीर चोटें लगी हैं। बता दें कि फतेहपुर जिले के रानीगंज गांव का रहने वाला राजू तिवारी मंगलवार सुबह बाइक से इलाहाबाद जा रहा था। लोगों का कहना है कि कोखराज के इमामगंज के समीप बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इससे वह घायल हो गया। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जाता है कि डाक्टरों ने हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें