फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के घर पूर्व प्रधान ने बोला धावा

Mon, 28 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के रहीमपुर मुलानी गांव में सोमवार की सुबह चुनावी खुन्नस में पूर्व प्रधान ने समर्थकों के साथ धावा बोल दिया। सपा नेता और प्रधान को पीट दिया। मारपीट देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। घायल नेता और प्रधान का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मुलानी गांव निवासी इजहार हुसैन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष है। सोमवार की सुबह वह ग्राम प्रधान मोहम्मद सफीक के साथ घर पर बैठे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान ने समर्थकों के साथ मिलकर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर सपा नेता और ग्राम प्रधान को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। सपा नेता के घर हमला देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।

 ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराने के बाद पूर्व प्रधान समेत चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है प्रधानी के चुनाव के बाद से गांव के दो पक्षों के बीच तनातनी का महौल चल रहा है। एसओ राकेश यादव ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें