फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बनी ठंड, दो की मौत

Mon, 28 Dec 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 द्वाबा में पछुआ सर्द हवाओं के साथ ठंड का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बर्फीली हवाओं के साथ बढ़ी गलन से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। कड़ाके की ठंड के कारण जिले में लगातार मौतें भी हो रही हैं। रविवार की रात भी जाड़े की जद में आने से महिला समेत दो लोगों की सांसें थम गई। इससे ठंड से अब तक मरनेवालों की संख्या 14 पहुंच चुकी है। सोमवार की दोपहर सर्द हवाओं के साथ निकली धूप से जहां लोगों ने थोड़ी सी राहत महसूस की। वहीं सूरज ढलते ही लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


बर्फीली हवाओं के साथ बढ़ी शीतलहर और गलन से द्वाबा में मौतों का सिलसिला जारी है। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के मुकीमपुर गांव निवासी श्यामलाल (45) पुत्र पंचम लाल की रविवार की रात अचानक सीने और पेट में तेज दर्द से तबियत बिगड़ गई। घर परिवार के लोग जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाते युवक की सांसें थम चुकी थी। परिजनों की मानें तो शनिवार की रात वह खेत की सिचाई करने गया था। इसी के बाद से उसकी तबियत बिगड़ी थी। इसी तरह नैनी मवई गांव की रहने वाली नन्हीं देवी (65) पत्नी गजाधर प्रसाद की सोमवार की सुबह करीब दस बजे नहाने के बाद तबियत बिगड़ गई। सीने में उठे असहनीय दर्द से महिला का दम निकल गया। मृतकों के परिजनों का कहना है कि ठंड की चपेट में आने से युवक और महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें