फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की मनमानी के खिलाफ गरजे ग्रामीण

Sun, 20 Dec 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 मतदाता सूची संशोधन के नाम पर वसूली को लेकर शहजादपुर गांव के लोगों ने बीएलओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वसूली से खफा गांववालों ने बूथ पर प्रदर्शन किया। तहसीलदार से शिकायत भी की गई। तहसीलदार ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 के लिए इन दिनों मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को जनपद के सभी बूथों पर सूची में मौजूद गड़बड़ियां ठीक करने और नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन किया गया था। सिराथू विधानसभा क्षेत्र के शहजादपुर बूथ पर आयोजित शिविर के दौरान गांव के लोगों ने बीएलओ पर सूची में संशोधन के नाम पर वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

गांव के रहने वाले बीडीसी सदस्य अभिलाष कुमार, आशीष भट्ट, सोनी बानो, किश्वरी बानो, ज्ञानचंद्र, नसरीन बानो, आरती देवी, दिनेश कुमार पटेल, महेंद्र कुमार आदि का आरोप है कि बीएलओ नए मतदाताओं का नाम शामिल करने और गलत नामों को सुधारने के लिए भी प्रत्येक व्यक्ति से 50-50 रुपये की वसूली कर रही थी। पैसे देने से इंकार करने पर सूची में संशोधन नहीं किया जा रहा है। वसूली को लेकर गांववालों ने बूथ पर ही प्रदर्शन किया। साथ ही मामले की शिकायत तहसीलदार सिराथू से की। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर वसूली किए जाने का मामला सही मिलने पर कार्रवाई का भरोसा गांववालों को दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें