फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर नपे अलीपुरजीता चौकी के 3 सिपाही

Sun, 20 Dec 2015 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 सैनी क्षेत्र के अलीपुरजीता गांव के समीप युवक की हत्या करके शव जलाए जाने के मामले में एसपी के तेवर गरम हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। 24 घंटे बाद भी मारे गए युवक की पहचान और कातिलों का सुराग नहीं लगने से भन्नाए एसपी ने लापरवाही पर चौकी के तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, सैनी कोतवाल और चौकी इंचार्ज को घटना के खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव के समीप सड़क किनारे शनिवार की सुबह आलू के खेत में एक युवक की अधजली लाश मिली थी। करीब 30-35 वर्षीय युवक की हत्या करके कातिलों ने पहचान मिटाने की नीयत से ज्वलनशील पदार्थ से उसकी लाश जलाने की कोशिश की थी। युवक की हत्या करके शव फेंके जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ.के एजिलरसन ने रविवार को गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। सैनी एसओ, चौकी इंचार्ज से घटना के खुलासे की बावत पूछताछ की। गांव में पुलिस चौकी होने के बाद भी इस तरह की सनसनीखेज वारदात होने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बीट सिपाही दिनेश सिंह यादव, श्याम करन यादव और राजेश द्विवेदी को कसूरवार मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान गांववालों ने एसपी सेे बीट के सिपाहियों के गश्त करने के बजाए रात में सोने की शिकायत की थी।

 पुलिस अधीक्षक ने सैनी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव और अलीपुरजीता चौकी प्रभारी धनंजय वर्मा को हत्याकांड के खुलासे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस कप्तान के इस सख्त तेवर से कोतवाल, चौकी प्रभारी और थाने, चौकी के सिपाहियों की नींद उड़ी है। पुलिस कर्मियों को घटना का खुलासा होने में देरी पर गाज गिरने का खौफ सताने लगा है। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। पैंट में लगे स्टीकर से संभावना है कि मारा गया युवक पड़ोसी जनपद फतेहपुर के किसी गांव का हो सकता है। शव की शिनाख्त होते ही हत्यारों का भी सुराग लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें